Translate

बुधवार, 26 मई 2021

दमोह। कलेक्टर बोले कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जायें...राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये अहम दिशा निर्देश।



//नरेंद्र अहिरवार//     

ब्यूरो दमोह। कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा है कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जायें, लोग मास्क लगाये। श्री चैतन्य आज अपरान्ह राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, ए.डी.एम. नाथूराम गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।

            उन्होंने कहा कोरोना कर्फ्यू के पालन सुनिश्चित करते हुए सेम्पलिंग एवं बैक्सीनेशन कार्य में भी कही दिक्कत या भ्रम की स्थिति हो तो लोगो को समझाईश दें। श्री चैतन्य ने अधिकारियों से कहा सी.एम. हेल्पलाईन प्रकरण स्वयं भी देखें। उन्होंने सार्वजनकि वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न जिसमें अप्रैल से जून और 02 माह का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तहत राशन वितरण की चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने यह भी कहा कुछ स्थानों पर राशन पहुंचना बाकी है, वितरण भी चैक करें, 85 प्रतिशत मई तथा 40  प्रतिशत जून का खाद्यान्न वितरण होने की बात कही गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा भ्रमण पर दुकानों का निरीक्षण करें, खाद्यान्न वितरण वेरीफाई किया जायें।

            कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा जिले के वार्डर पर चैकिंग सुनिश्चित कराई जाये, तापमान लिया जाये। उन्होंने बैंको में किसानों की भुगतान संबंधी चर्चा करते हुए कहा बैंकर्स से चर्चा कर प्लॉन कर लिया जायें, ताकि परिसर में भीड़ न हो। उपार्जन के संबंध में चर्चा कर दिशा निर्देश दिये गये। बैठक के प्रारंभ में गिरदावरी, फसल क्षति आरबीसी-6-4 के प्रकरणों आदि के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा आगामी आर.ओ. मीटिंग में लक्ष्य और प्राप्ति की विस्तार से समीक्षा की जायेगी।