Translate

सोमवार, 31 मई 2021

ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते जैन तीर्थ द्रोणगिरि के आस-पास पसरा गंदगी का आलम।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेधपा जो जैन समुदाय का एक बहुत ही अद्भुत तीर्थ स्थानों में से एक है वहाँ विगत डेढ़ माह से ग्राम की मुख्य सड़क पर भारी गंदगी का आलम पसरा हुआ है इसमें अधिकारियों की अनदेखी कहे या ग्राम पंचायत की लापरवाही कहे जिस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन सेकड़ो की तादात में राहगीर यात्रा करते है एवं जिस तीर्थ स्थल पर सामान्य रूप से सम्पूर्ण देश समेत अन्य देशों से भी जैन समुदाय के लोग दर्शन हेतु आते है वहां केंद्र व राज्य सरकार का स्वच्छता मिशन चरमराया नजर आता है आसपास के ग्रामीण व रहवासियों की माने तो विगत डेढ़ माह में इस नाली के पानी के इकठ्ठे होने से ग्राम में कई प्रकार की भयानक बीमारियों का फैलाव भी हो चुका है इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भी सूचित किया है लेकिन जिन अधिकारियों को स्वयं की नज़रों से निकलने पर परेशानी नही दिखी आखिर ऐसे कुम्भकर्णीय नींद में सो रहे अधिकारियों को आखिर दूर भास से कैसे परेशानी समझ में आएगी 

कुछ ग्रामीणों से जब हमारी टीम की इस विषय पर चर्चा हुई तो ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के ही कुछ दबंगो द्वारा नाली के पानी को रोका गया है जिसके कारण पानी का वहाव मुख्य सड़क पर हो जाता है अब क्षेत्र के जन समुदाय में चर्चा का विषय ये बना हुआ कि अगर प्रशासन ही दबंगो के सामने बोना साबित होने लगे तो आमजनमानस का तो जीना ही मुहाल हो जाएगा ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर इतने दिनों से इस परेशानी पर लापरवाही बरत रहे कर्मचारीयो के निलबंन की मांग करते हुए सेधपा ग्राम की मुख्य सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है स्थिति न सुधरने पर रोड रोको आंदोलन की शुरुआत की जाएगी जिसके जिम्मेदार स्वयं अधिकारी होंगे।