Translate

मंगलवार, 25 मई 2021

बक्सवाहा में अनावश्यक घूमने वालों के प्रशासन ने लिए कोरोना सेंपल।

//फईम खान//

बकस्वाहा(छतरपुर)। जिला कलेक्टर के निर्देशन पर बकस्वाहा में अनावश्यक घूम रहे लोगो की कोरोना सेम्पलिंग की गई. आज लगभग करीब 100 लोगो की कोरोना सेम्पलिंग की गई है। जिसमे RAT द्वारा 57 लोगो की जांच की गई जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई साथ ही VTM द्वारा 43 सेम्पलिंग जांच के लिए भेजे गय जिनका रिजल्ट 3 दिन बाद आएगा जब तक उनको घर मे कोरन्टीन किया गया है।

जिस दौरान मुख्य रूप से सेम्पलिंग करवाने के लिए तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोशाम ,थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय, स्वास्थ्य विभाग से डॉ प्रह्लाद शिवहरे, लैब टेक्नीशियन राहुल पचौरी, स्टाफ नर्स राधा पटेल, कीर्ति ठाकुर, राजकुमारी प्रजापति, नगर परिषद से दिनेश तिवारी, अरविंद सेन मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि अनावश्यक रूप से घूमने वालों की कोरोना सेम्पलिंग की जाये तथा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाये।