//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा भेजे गए जागरूकता रथ ने अपने इस भ्रमण कार्यक्रम को अनवरत जारी रखते हुए राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 92 पंचायत एवं राजनगर, लवकुशनगर एवं खजुराहो नगर परिषद क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र में विभिन्न वार्डों तथा चौराहों से अपने प्रचार प्रसार का अभियान जारी रखे हुए हैं ।
जागरूकता रथ के माध्यम से कोरोना संक्रमण काल से बचाव एवं वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने हेतु रथ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव एवं वार्ड- वार्ड पहुंचकर लोगों में जागरूकता प्रदान करने का नेक कार्य किया जिसमें राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो, बमीठा ,राजनगर, लवकुशनगर मंडल के अलावा लवकुश नगर के जनपद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत स्तर मैं पहुंच कर जागरूकता की अलख जगाई ।
जागरूकता रथ के माध्यम से जहां लोगों में सोशल डिस्टेंस का पालन करने ,सैनिटाइजर्स का उपयोग करने एवं मास्क लगाने सहित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई तो वहीं लोगों को मास्क वितरण वितरण भी किया गया, साथ ही लोगों के द्वारा भय और भ्रम जो वैक्सीनेशन को लेकर फैलाया जा रहा है उससे भी बचने की आवश्यकता है भी बताया गया ।
जागरूक जागरूकता रथ में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, खजुराहो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार ,राज नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल ,लवकुश नगर मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह राजपूत के अलावा राम जी उपाध्याय ,मनोज पटेल, रूबी जैन, सत्यम खरे , भरत यादव, नरेंद्र पटेल, भैया जी अचनार, ओम द्विवेदी ,अर्जुन पांडे, विजय सिंह ,बाबू सिंह, जीतू खटीक, आलोक त्रिपाठी, अशोक कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस रथ के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लगातार कार्य कर रहे हैं ।