Translate

रविवार, 30 मई 2021

जरूरतमंदो को राशन पैकेट का वितरण किया।

सबलगढ़। "असल को असल से असल तक बहुजन हिताय बहुजन सुखाय" के नारे के साथ कोरोना काल में  मरीजों तथा जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन साथही जरूरतमंदों को जरूरी सामान मुहैया कराने के निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों  को कराने वाला एक विश्वव्यापी संगठन ने  दिनांक 27 मई 2021 को असल ज़रूरत -एक माध्यम के मध्यप्रदेश प्रकल्प के प्रमुख श्री अनमोल गर्ग जी ने अपने 16वे  जन्मदिवस के उपलक्ष में अपने साथी मित्रों के साथ  नगर के  अलखियाखो ,रामपुर घाटी के नीचे बैठे गरीबों तथा जरूरतमंदों को  खाना व  मिठाई वितरित की अनमोल गर्ग जी नगर  के आर एस एस के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता भी है जो सदैव गरीब और जरूरतमंदों को जरूरी सामान मुहैया कराने का पूर्ण ख्याल रखते है अनमोल जी का कहना है जन्म दिवस पर अपने पैसे व्यर्थ  शानो शौकत दिखाने के लिए पार्टियों में व्यर्थ  कराने की अपेक्षा उन पैसों का कहीं सही ढंग से उपयोग किया  जावे तो  अधिक आनंद आवेगा और जरूरतमंदों का आशीर्वाद मिलेगा | मदद कार्यों में जैसे गरीबों तथा जरूरतमंदों को भोजन कराना, गायों को चारा डालना आर्थिक कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री जैसे कॉपी किताबो  की व्यवस्था करना आदि कार्य है अनमोल जी का कहना है कि आज की व्यस्तता भरी जिंदगी में यदा-कदा ही पुण्य कार्य करने के अवसर प्राप्त होते हैं इनसे चूकना नहीं चाहिए और जन्म दिवस या छोटे-मोटे अवसर पर लोगों को ऐसे पुण्य के कार्य करते रहना चाहिए|