//सौरभ जैन, नीरज चौबे//
बाजना/बक्सवाहा(छतरपुर)। पात्र हितग्राहियों के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि बाजना उचित मूल्य की राशन दुकान से हितग्राहियों को तो गत तीन माह से राशन नहीं मिला है.
तथा शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलाडिया ने आज शनिवार को बाजना राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया. जिस दौरान सेल्समैन गणेशी प्रजापति मौके पर नही मिला ।
जिसके बाद SDM श्री सिलाडिया ने संबंधित राशन दुकान को शील्ड किया है।