//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। 21 जून को हर साल पूरे विश्व मे योग दिवस मनाया जाता है। जिसमे बच्चों से बूढ़े तक सभी लोग योगाभ्यास करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पिछले 15 माह से विद्यालय बंद हैं। इस कारण बच्चों और विद्यालय का प्रत्यक्ष संबंधों में दूरी से आ गई है।
पर इन सभी बातों से परे जैन शिक्षा समृद्धि के साथ मिलकर फूलचन्द्र जैन मोनुमेंट विद्यालय घुवारा ने वरचुअल योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात परिणामस्वरूप सुबह 07 बजे वर्चुअल कार्यक्रम में 100 से अधिक परिवारों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री भाविक गोस्वामी जी अहमदावाद ने किया। तो बहीं योगाभ्यास प्रशिक्षक के तौर पर श्री वैभव पारिख ने सभी को गाइड किया। कार्यक्रम के दौरान जैन शिक्षा सम्रद्धि के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय जैन जी, राष्ट्रीय मंत्री श्री जवाहर जैन जी एवं श्री कमल जी डवावाला उपस्थित रहे और योगाभ्यास भी किया।
योग्याभ्यास कार्यक्रम में एस पी के जैन मेमोरियल बकस्वाहा एवं एक्टिव चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल शाहगढ़ के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बच्चों के साथ साथ अंचल के कई विद्यालय से संबंधित लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।