//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। प्रदेश सरकार के आह्वान पर छतरपुर जिले में सत प्रतिशत टीकाकरण करनवाने के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक अमला प्रयाशरत रहा कुछ टीकाकरण केंद्रों पर प्रशासन के प्रयाश सफल होते हुए भी दिखे
छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार बड़ामलहरा एस डी एम विकास कुमार आंनद के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़ामलहरा अजय सिंह एवं घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला के संरक्षण में आज बड़ामलहरा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरकना में यूवाओ ने बढ़चढ़कर टीकाकरण करवाया और टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को जागरूक किया टीकाकरण के लिए यूवाओ को प्रेरित करने के लिए ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर मैं ग्राम पंचायत स्तर के समस्त कर्मचारी गण के द्वारा पीले चावल देकर आमंत्रण किया गया था दिन सोमवार को सरकना टीकाकरण केंद्र में 18 + के 100 युवाओं का टीकाकरण सम्पन्न हुआ
पटवारी बी पी प्रजापति , रतिराम अहिरवार बी एल ओ गोरेलाल अहिरवार ,सचिव बद्री प्रशाद मिश्रा ,रोजगार सहायक वर्जनरायन तिवारी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता तिवारी , आशा कार्यकर्ता सुनीता लोधी , सचिव भगवा प्रेमनारायण तिवारी , सहित ग्राम पंचायत स्तर के समस्त कर्मचारियों की मौजूदगी में टीकाकरण कार्य सत प्रतिशत हुआ।