//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ामलहरा क्षेत्र के 30 ग्रामो में एक साथ संच समिति के सदस्यों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया एवं बच्चो को प्रतिदिन योग करने का प्रण दिलवाया गया एकल अभियान संच समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज कुमार यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण बड़ामलहरा क्षेत्र में बच्चो को निरोगी स्वस्थ रखने के लिए योग शिक्षा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से आज एकल अभियान संच समिति के सभी विद्यालयों में योग दिवस मनाया गया एवं प्रतिदिन योग करने से होने बाले शारीरिक मानसिक लाभ भी बताए गए एकल अभियान के अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा जितना जीवन में भोजन , सोना , अध्ययन आदि कार्य उतना ही महत्वपूर्ण कार्य नित प्रतिदिन योग करना है योग में सभी प्रकार की बीमारियो को जड़ से खत्म करने की एवं शरीर को स्फूर्त बनाने की अदरम्य शक्ति है इसलिए हमे नित प्रतिदिन योग करने का प्रण लेना है एवं अपने मित्र , माता, पिता भाई बंध सभी को योग से होने बाले शारीरिक व मानशिक लाभ बताना है इस कार्यक्रम मे एकल अभियान के अध्यक्ष मनोज यादव , सचिव गोंविद राय, प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्यम कटोरिया उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव आचार्य दीपक सेन संतोष प्रजापति समेत समस्त सदस्य उपस्थित रहे।