Translate

शनिवार, 26 जून 2021

घुवारा। महीनों से नालियो सफाई न होने से लोग हो रहे बीमार , नगर परिषद घुवारा का मामला।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)।  घुवारा नगर परिषद की मनमानी से नगरवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है नगर परिषद के द्वारा महीनों से आज तक नगर के कई मुहल्लों की नालियो की सफाई नही की गई है नगरवासियों का कहना ये है कि घुवारा सी एम ओ सुंदर लाल सोनी घुवारा में रहते ही नही है तो उन्हें घुवारा की समस्याओं की क्या जानकारी होगी उनके अधीनस्थ कर्मचारियों से जब सफाई के लिए बोला जाता है तो वो सी एम ओ साहब के न होने का पल्ला झाड़ देते है ऐसे में बरसात के मोशम में नालियो की सफाई जरूरी है अगर नालियो की सफाई नही होगी तो किसी भी प्रकार का संक्रमण फैलने का डर है नगरवासियों से कई बार सी एम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही देखने को नही मिली है घुवारा नगरवासियों ने जल्द नालियो की  सफाई न होने पर अनसन करने की बात कही है।