//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के भगवा थाना क्षेत्र के सतपारा ग्राम पंचायत के कुँवरपुरा खुर्द में एक 19 वर्षीय महिला घर से सोते समय गायब हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार गई महिला के पति सोनू आदिवासी ने पुलिस थाना भगवा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है की उषा देवी आदिवासी पत्नी सोनू आदिवासी उम्र 19 वर्ष निवासी कुँवरपुरा कला खुर्द थाना भगवा बुधवार की रात्रि 9 बजे पूरे परिवार के साथ घर मैं सोई थी जब रात्रि 2 बजे महिला के पति की नींद खुली तो उसने पूरे घर मे देखा तो पत्नी गायब मिली सोनू आदिवासी की जानकारी पर भगवा थाना पुलिस ने महिला की गुम होने की जानकारी गुम इंसान पंजीकृत कर दी है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है