//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के भगवां में छतरपुर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के आदेश अनुसार बड़ामलहरा एस डी एम विकाश कुमार आनंद के मार्गदर्शन में बड़ा मलहरा जनपद पंचायत सीईओ अजय सिंह के संरक्षण में समस्त ग्रामवासियों के बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड।
ग्राम पंचायत के द्वारा घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि सुबह से लेकर शाम तक ग्राम पंचायत के घर घर जाकर हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाऐ जा रहें हैं। ग्राम पंचायत सचिव प्रेमनारायण तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन हितग्राहियों के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे।
साथ ही आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सचिव प्रेम नारायण तिवारी ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की सभी पात्र हितग्राहियों के घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसके चलते सभी हितग्राही अपने-अपने आयुष्मान कार्ड बनवाएं और शासन की योजना का लाभ उठाएं, जिस दौरान समस्त ग्रामवासियों ने अपने अपने आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं।