//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुटवारी में जमीनी कर्मचारियों ने बुधवार को पूरे ग्राम में लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक किया ओर ग्राम के 53 लोगो ने जागरूक होकर स्वयं का टीकाकरण करवाया ।
फुटवारी ग्राम पंचायत के सचिब अभिषेक जैन मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बड़ामलहरा एस डी एम विकास कुमार आनंद के निर्देशन में बड़ामलहरा जनपद पंचायत सी ई ओ अजय सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को दोपहर प्रशासनिक अमले के द्वारा फुटवारी ग्राम पंचायत सहित ग्राम पंचायत के सभी मजरा टोला में टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई थी जिससे ग्राम पंचायत के 53 लोगो ने जागरूक होकर भगवा टीकाकरण केंद्र एवं कुंवरपुरा टीकाकरण केंद्र पर अपना टीकाकरण करवाया था श्री जैन ने बताया कि फुटवारी ग्राम से दोनों टीकाकरण केंद्रों की दूरी 5 किलोमीटर से अधिक थी टीकाकरण करवाने में कुछ बुजुर्ग व्यक्ति भी थे जिनके पास आने - जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नही थी इस परेशानी को देखते हुए तत्काल ग्राम पंचायत के द्वारा वाहन की व्यवस्था की गई और सभी लोगो को टीकाकरण केंद्र पर पहुचाया गया ओर फुटवारी ग्राम मै लोगो को टीकाकरण के लाभ बताए गए एवं टीकाकरण करवाने की अपील की गई उक्त जागरूकता कार्यक्रम में फुटवारी सरपंच सुम्मेर सिंह बुंदेला , पटवारी अभय प्रताप सिंह , सचिव अभिषेक जैन , रोजगार सहायक राममिलन लोधी , शोभाराम चौरसिया बी एल ओ , रामचरण लोधी , रामसखी लोधी , प्रदीप सोनी , सहित समस्त प्रशासनिक अमला मोजूद रहा।