//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। पुलिस अनुविभाग के गुलगंज थाना क्षेत्र के बंधा तिगैला पर खड़ी मोटरसाइकिल के पास बैठी माँ बेटी घायल हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार गेंदा बाई पति मूलचंद अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी पनया थाना भगवा अपनी 50 वर्षीय माँ सुखवती अहिरवार के साथ बंधा तिगैला पर दोपहर 1 बजे खड़ी मोटरसाइकिल के पास बैठी थी तभी कुड़ीला निवासी देवीदयाल लोधी का आयशर ट्रेक्टर के चालक ने खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे उक्त दोनों महिलाएं घायल हो गई जिन्हें 100 डायल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लाया गया जहाँ दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।