Translate

गुरुवार, 24 जून 2021

घुवारा। जीवदया गौसेवा संस्थान पहुचे CMO

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के नगर घुवारा में संचालित जीव दया गौसेवा संस्थान में बुधवार को श्री वीर सहयोगी संस्थान द्वारा संचालित-जीवदया गौसेवा संस्थान घुवारा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एस. एल. सोनी जी अपने सहकर्मी  परमलाल प्रजापति  के साथ पहुँचे । गौशाला संचालक पत्रकार रविन्द्र जैन रवि,पुष्पेन्द्र जैन सेसई,अजयकांत शास्त्री,नरेन्द्र मबई, अनीश शास्त्री आदि ने सीएमओ सुंदर लाल सोनी एवं साथ आये हुए महानुभावों का भावनात्मक स्वागत करते हुए । गौशाला की आवश्यकता और कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी प्रदान की । पत्रकार रविन्द्र जैन रवि ने बताया कि यह गौशाला सामाजिक सहयोग से संचालित है, यहाँ घायल-बीमार-विकलांग लावारिस गौवंश को पहुंचाते हैं । यहाँ इनके आवास-आहारादि का प्रबंध सभी के सहयोग से होता है । यह गौशाला दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ हुई है, जिसमें 50 घायल/बीमार/विकलांग गौवंश को ही आश्रय उपलब्ध कराया जा सकता है । यदि जनसहयोग प्राप्त होता रहा तो हम सभी मिलकर इसमें शीघ्र आश्रय स्थल बढ़ाने का प्रयत्न निरन्तर करते रहेंगे । स्थानीय व निकटवर्ती लोग अपने जीवन की विशेष तिथियों जैसे जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ, एवं अपने परिजनों की पुण्यतिथि आदि पर आकर यहाँ के असहाय गौवंश को आहारदान प्रदान करते हैं । 

सीएमओ. साहब व उनके सहयोगियों ने गौवंश को आहार कराया, तथा गौशाला समय-समय पर आने का आश्वासन देते हुए गौशाला हेतु सहयोग करने की भावना व्यक्त करते हुए गौशाला की आवश्यकताओं को जाना । सभी आगन्तुक महानुभावों को गौशाला समिति के सदस्यों व सहयोगियों ने गौशाला आगमन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया । और आगे भी समय समय पर आगमन और सहयोग हेतु निवेदन किया ।