Translate

बुधवार, 9 जून 2021

बक्सवाहा। सुनवाहा निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरने से हुई मौत।

//राहुल जैन//

बक्स्वाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवाहा में आज 55 वर्षीय अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत का मौत दुखद घटनाक्रम सामने आया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 55 वर्षीय अधेड़ जिसकी मौत हुई है वह पिछले कुछ समय से किसी बीमारी से घृषित था जो झाड़-फूंक करवाने के लिए सानोदा ग्राम गया हुआ था जहां से लौटने पर उसे प्यास लगी तो वह जंगल के पास स्थित कुएं में उतरा और गिरने से उसकी मौत हो गई है 

तो वही जानकारी देते हुए बक्स्वाहा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रीय ने बताया कि 55 वर्षीय अधेड़ के कुएं में गिरने से मौत का घटनाक्रम सामने आया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अगर आप बक्सवाहा के निवासी हैं और Watsapp Group के माध्यम से तमाम खबरें प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/Hw0rtUcqpYTHxgqjT3cuBQ