//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा नगर में अवैध गांजा बेचे जाने एवं अवैध सट्टा जुआ का कारोबार होने से समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, जिसके संबंध में नगर के युवाओं ने थाना प्रभारी के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सवाहा में आने वाले इलाकों में अवैध गांजा बिक रहा है एवं खुलेआम सट्टा खेल रहा है तथा अवैध जुआ भी खेला जा रहा है जिससे समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है. तो वहीं युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है जिसका खामियाजा कई परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।
जिस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष तिवारी, गुड्डू माली, पंकज दुबे सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

