Translate

मंगलवार, 8 जून 2021

बकस्वाहा। बम्होरी गांव में 89 साल की वृद्ध महिला बोली कि "राशन दिला दो! साहब"

•  राशन वितरण में हो रही धांधली, पांच माह की जगह दिया जा रहा एक और दो माह का राशन।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन की सारी योजनाएं उस वक्त शर्मिंदा हो गई जब एक 89 वर्षीय वृद्ध महिला सभी योजनाओं के लिए पात्र होते हुए दरबदर की ठोकरें खाने और भीख मांगकर पेट भरने को मजबूर हो गई। दरअसल सरकार द्वारा मुफ्त अनाज देने की घोषणा के बाद भी बकस्वाहा ब्लॉक की राशन दुकानों के कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। हैरानी की बात यह है कि कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद भी वे निडर होकर किसी को 1 माह का तो किसी को 2 माह का राशन दे रहे हैं। इस मनमानी की शिकायतें होती रहती हैं और राशन वितरण में धांधली के कई मामले सामने आते रहते हैं।

मामला तब प्रकाश में आया जब 89 साल की कल्लो बंसल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कल्लो राशन न मिलने की समस्या सुना रही है और अधिकारियों से राशन दिलाने की गुहार लगा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मीडियाकर्मियों ने कल्लो से बात की तो उसने बताया कि उसके पुत्र का स्वर्गवास हो चुका है और नाती महानगरों में मजदूरी करते हैं। उसका राशन कार्ड गुम हो गया था जिसके बाद से उसे राशन नही मिल रहा है। मामला बकस्वाहा की बम्हौरी राशन दुकान का है साथ ही बम्होरी के वाकी ग्रामीणों  ने आरोप लगाया है कि उन्हें 5 माह के राशन में से किसी को एक माह का तो किसी को दो माह का ही राशन मिला है जो कि कोरोना कफ्र्यू की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह जख्म पर नमक छिड़कने के समान है।

अगर आप बक्सवाहा के निवासी हैं और Watsapp Group के माध्यम से तमाम खबरें प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/Hw0rtUcqpYTHxgqjT3cuBQ