//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के गढ़ोही के जंगल में आज लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय अधेड़ की पेड़ से गिरने से मौत की दुखद खबर सामने आई है।
जानकारी देते हुए बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि किलकाई सौर पिता जग्गू सौर उम्र 55 वर्ष है. जो अपनी पत्नी के साथ लकड़ी काटने के लिए जंगल गया हुआ था तथा वह लकड़ी काटते वक्त पेड़ से गिरा और उसकी मौत हो गई है।
तथा बक्सवाहा में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अगर आप बक्सवाहा के निवासी हैं और Watsapp Group के माध्यम से तमाम खबरें प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़िये।👇