Translate

रविवार, 6 जून 2021

सागर। ABVP ने प्लान्टेशन फॉर ऑक्सीजन अभियान के तहत रौपे एक हजार पौधे।


ब्यूरो सागर। आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रान्त स्तरीय प्लान्टेशन फॉर ऑक्सीजन अभियान विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में 5 जून से 10 जून तक करने के लिए शुरू किया है जिसमें सागर जिले के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण के लिए जन आंदोलन बनाकर पहले ही दिन एक हजार पौधरोपण किया है सोशल मीडिया के माध्यम से हर एक व्यक्ति 5 लोगो को चैलेंज करता है और इसके साथ ही गूगल फॉर्म के माध्यम से जानकारी भी भारी जाती है यह अभियान विगत दिनों ऑक्सीजन की कमी को देखकर लिया गया है इसमें सभी प्रसासनिक, सामाजिक, और आम लोगो को भी अभियान को जोड़ने के लिए आग्रह किया जा रहा है बांदरी नगर मे विद्यार्थी परिषद ने पौधरोपण कर लोगो से अपील की इस दौरान जिला संयोजक श्रीराम रिछारिया,    अभिषेक पवार,विनीत शर्मा,सौरभ साहू,चेनसिंह राय, यश साराँठे,माजिद खान ,अक्षय शर्मा, सुदीप सेन आदि रहे।