//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित स्थानीय भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बक्सवाहा क्षेत्र के आसपास के इलाकों में पौधे रोपे है।
सर्वप्रथम यह पौधा रोपण अभियान बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम गढोही तत्पश्चात शासकीय नवीन महाविद्यालय परिसर,मॉर्डल स्कूल परिसर, ग्राम सैपुरा एवं बीरमपुरा के गौशाला स्थित परिसर में चलाया गया।
गौरतलब है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहतर जरूरी है।
