//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। देश कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है लेकिन छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुविभाग में प्रशासनिक अधिकारी न दूसरी लहर से ठीक से निपट पाए और तीसरी लहर का इंतजार बेसबरी से करते नजर आ रहे है मामला बड़ामलहरा अनुविभाग के भगवा नगर का है जहाँ बुधवार हाठ बाजार पूरी क्षमता से लगा था न तो लोगो के मुह पर मास्क थे न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा था ये बात समझ से परे है कि आखिर स्थानीय प्रशासन किस बात का इंतजार कर रहा है जब जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के आदेश में पुरे जिले में हाठ बाजार प्रतिबंधित है तो प्रशासन भगवा मैं कार्यवाही शुरू क्यो नही कर रहा है हज़ारो की भीड़ एक दूसरे से गले मिलकर बाजार में घूम रही है और कोरोना जैसी भयानक बीमारी का तो नाममात्र के लिए डर भी नही है कोरोना कर्फ्यू खुलने के बाद ये तीसरी बार जब भगवा में शासन के नियमो का उल्लंघन खुलेआम पूरी तरह से किया गया और अधिकारी अपने अपने कार्यालय कक्ष में आराम फरमा रहे है उन्हें शासन के नियम और नियमो के उल्लंघन से कोई मतलब नही है बर्तमान परिदृश्य को देखकर यही समझ में आ रहा है।