//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति सेंधपा के तेदुपत्ता सग्रहण केन्द्र के सग्राहको के भुगतान पर प्रबंध संचालन द्वारा रोक लगाए जाने को लेकर अनुसूचित जाति बिभाग काग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष देबीदीन उर्फ कलन अहिरवार ने मुख्यमंत्री,वनमंत्री, वन संरक्षक, एवं जिला कलेक्टर को शिकायती आबेदन देकर भुगतान करवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अन्दर भुगतान नहीं किया गया तो वन बिभाग का घेराव आन्दोलन किया जायेगा । काग्रेंस नेता देबीदीन उर्फ कलन अहिरवार ने बताया कि इस इलाके में बाहर के तेदुपत्ता श्रमिक आते है जो अपना तेदुपत्ता अपने रिश्तेदारों के कार्डों पर दर्ज करवाते है ।यह सिलसिला बीते पांच वर्षों से चल रहा है ।किन्तु इस वर्ष प्रबंध संचालक ने ऐसे संग्राहकों के भुगतान पर रोक लगा दी जो श्रमिकों के साथ अन्याय है ।जबकि भुगतान क्रेता द्वारा दिये गये पारदान के मुताबिक नक्सा नंबर नौ फड़मुशी द्वारा तैयार किया जाता है उसी के अनुसार शासन के नियमानुसार किया जाता है।
आज मंगलवार को ग्राम पंचायत प्रागंण सेंधपा में काग्रेस नेता देवीदीन उर्फ कलन अहिरवार की मौजूदगी मे सग्रहण कार्य के भुगतान के संबंध मे तेदुपत्ता श्रमिकों की बैठक में अगामी रणनीति तय कर निर्णय लिया कि अगर तीन दिवस के अन्दर भुगतान नहीं किया गया तो सभी श्रमिक कलन अहिरवार के नेतृत्व मे प्रर्दशन एवं वन बिभाग का घेराव किया जायेगा ।बैठक मे मौजूद महिला श्रमिक ललती अहिरवार ने बताया कि प्रतिवर्ष पन्द्रह दिनों मे भुगतान हो जाता था ।किन्तु इस वर्ष एक माह से भी अधिक का समय निकल जाने के बाद अभी तक भुगतान ना होने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।
• प्रबंध संचालक एवं एसडीओ(वन) पर काग्रेंस नेता ने लगाये गम्भीर आरोप।
काग्रेंस नेता देवीदीन उर्फ कलन अहिरवार ने प्रबंध संचालक एवं एसडीओ (वन) बक्सवाहा के.बी.गुप्ता पर गम्भीर आरोप लगाते हुऐ बताया कि डीएफओ के सरक्षण में जिले के सभी वन परिक्षेत्रों को एसडीओ(वन) बक्सवाहा के.बी.गुप्ता चला रहे है उन्हीं के इशारे पर तेदुपत्ता श्रमिकों का भुगतान रोका गया।गुप्ता की मार्फियाओ से सांठ गांठ के चलते रेत एवं पत्थरों का अबैध उत्खनन हो रहा है।यही वजह है कि स्थानांतरण के बाद भी इन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा ।जिसकी अलग से जांच की मांग काग्रेस नेता ने की है ।