Translate

गुरुवार, 24 जून 2021

बड़ामलहरा। बाइक की टक्कर से महिला की अस्पताल ले जाते हुई मौत।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। उपथाना घुवारा अर्तगत ग्राम मेढियन खेरा पनबारी में एक 50 बर्षीय महिला को तेज रफ्तार  बाईक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला बुरी तरह से लहुलुहान हो गई लेकिन इलाज के लिए जा रही महिला की रास्ते में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलबार की दोपहर करीब 1 बजे महिला रामकली पति हरबल लोधी उम्र 50 बर्ष अपनी भैस को लेकर आ रही थी तभी घुवारा से भंगवा की ओर mp16mb5415 तेज रफ्तार वाईक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई मौके उपस्थित लोगो ने बाईक चालक सहित गाडी को पकड लिया और अपने निजी बाहन से नजदीकी टीकमगढ जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी बडागांब धसान के पास महिला की सांसे थम गई परिजनो ने नजदीकी अस्पताल बडागांब ले गये जहां डांक्टर द्धारा महिला को मृत घोषित कर दिया महिला के परिजनो ने मृत महिला के शव को घुवारा उपथाना ले कर आये और उपथाना प्रभारी धर्मेन्द्र अहिरबार क घटना की सारी जानकारी दी परिजनो की रिपोट पर पुलिस ने शव का पंचनामा व मर्ग कायम करके शव को पीएम हेतु बडामलहरा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजकर घटना की विबेचना शुरू कर दी है।