Translate

गुरुवार, 24 जून 2021

घुवारा। वृक्षारोपण कर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का मनाया बलिदान दिवस।



//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के घुवारा नगर मैं। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष,जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने व एक देश मे दो विधान,दो प्रधान,दो निशान नही चलेंगे के नारे के प्रेरणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का बलिदान दिवस घुवारा मण्डल के सभी बूथो पर मनाया गया। घुवारा भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी रामकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चौहान के मार्गदर्शन पर घुवारा भाजपा मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह के नेतृत्व में भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ द्वारा डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर सभी बूथों पर पौधरोपण कर कार्यक्रम आयोजित किये। घुवारा नगर के बीचों बीच स्थित छोटी शाला मंदिर प्रांगण में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। घुवारा भाजपा मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह ने डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया।इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम,आंवला अमरूद, कटहल पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया इसी के साथ प्रांगण में पौधारोपण किया गया एवं एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाइयां दी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह, सांसद प्रतिनिधि टीकाराम लोधी, मंडल महामंत्री मुकेश अहिरवार, रामगोपाल सिंह,भरत तिवारी,जगन कुशवाहा, प्रेमनारायण मिश्रा, मीडिया प्रभारी रामकुमार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।