//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने आज खजुराहो- राजनगर सहित कई जगह पहुंच कर पौधा रोपित करते हुए कहा कि- पौधा रोपित करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है पौधे को संरक्षित करना क्योंकि कई बार बड़ी तादाद में पौधारोपण तो किया जाता है लेकिन फिर ध्यान ना दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके कारण यह पौधे पेड़ बनने के पहले ही मुरझा कर जमीन पर धराशाई हो जाते हैं ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के खजुराहो मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार ,राज नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी के अलावा पप्पू अवस्थी, भैया जी अचनार, संजय रैकवार, ब्रिज गोपाल अवस्थी, सत्यम खरे , रूबी जैन, नीरज चतुर्वेदी, विजय राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।