//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में डायमंड प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से स्थापित होने के लिए करीब 2.15 लाख पेड़ काटे जाने की तैयारी की जा रही है।
जिसको लेकर अधिकांश लोग, सामाजिक संगठन अपनी आसंतुष्टि जाहिर कर रहे हैं तो वही पेड़ काटे जाने के विरोध में वह संगठन आगे भी आ रहे हैं।
ठीक इसी क्रम में बजरंग सेना भी आगे आकर पेड़ों को काटे जाने का विरोध कर रही है....
बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया बक्सवाहा क्षेत्र के जंगल इमलीघाट पहुंचे जहां पर उन्होंने कहा कि हम लाखों की संख्या में पेड़ों को नहीं करने देंगे।
एवं श्री पटेरिया ने बताया कि हमारे द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, पर्यावरण मंत्री को भी इस संबंध में खत लिखा गया है। तथा हमारे द्वारा करीब 50 हजार की संख्या में अब खून से भी खत लिखे जा रहे है। अतः किसी भी कीमत पर हम पेड़ कटने नही देगें।
गौरतलब है कि बक्सवाहा क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोग यह भी कह रहे हैं की भले ही हमारे क्षेत्र के जंगलों को काटा जाएगा लेकिन उससे हमारे लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।