//अक्षय जैन//
बड़ा मलहरा(छतरपुर)। प्रशासन की ओर से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रोजाना 1200 लोगों की वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन जब बैक्सीन के प्रति लोग जागरूक हो रहे है वैक्सीन की कमी अब आड़े आ रही है। लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता आ चुकी है। यही वजह है कि लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर आ रहे हैं
जहा महाअभियान के दिन 20 सेंटर बनाए गए थे और 2700 का विकासखण्ड का लक्ष्य दिया गया था परंतु महज 2300 के लगभग लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया था, और अन्य दिनों में 1200 का लक्ष्य दिया गया था परंतु आज बड़ामलहरा सेंटर पर दोपहर 12 बजे के आसपास ही वैक्सीन खत्म होने से लोगों काे निराश लौटना पड़ा। दोपहर बारह बजे के करीब जो लोग सेंटरों पर पहुंचे थे, उन्हें अगले दिन आने के लिए कहकर लौटा दिया गया। इनमें सर्वाधिक लोग आसपास के गाव के लोग शामिल हैं।