//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बीती 16 जून को किसी जहरीले कीड़े के काटने से पांच वर्षीय दुधारू भेंस की मौत बडे़ खेरे के हार में हो गई जिसकी सूचना आवेदक बमनी निवासी बृजकिशोर पिता नंदकिशोर शर्मा उम्र 39 वर्ष ने थाने को लिखित आवेदन देकर दी।थाना प्रभारी ने उक्त आवेदन के आधार पर पशु चिकित्सक को 17 जून को जाबक क्रमांक 715/21 विभागीय पत्र भेजकर समय पर पीएम कर पीएम रिपोर्ट से भेजने का आग्रह किया गया ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।
मगर अस्पताल बंद होने से डॉ श्री मति सुप्रिया गुप्ता ने दूसरे दिन लगभग साम के तीन बजे पीएम को मौके पर पहुंची जहां उन्होंने भेंस का बिना चीड़ फाड़ किए दूर से ही फोटो निकालकर मौके से निकल आईं आवेदक के निवेदन करने पर उन्होंने उसे भेंस के सड़ने की बात कहकर पीएम ना कर पाने कि बात कही मगर पीएम ना करने की बात कुछ अलग थी बीते रोज आवेदक ने अस्पताल बंद की खबर को प्रकाशित किया था जिससे मैडम नाराज़ थी क्योंकि प्रकाशित खबर के आधार पर एसडीएम महोदय द्वारा संज्ञान लिया गया और मैडम को एसडीएम कार्यालय में 12 बजे उपस्थित होने को कहा गया उक्त खबर से नाराज़ पशु चिकित्सक ने आवेदक को बताया कि साहब ने हमें डांटा है आपने ऐसी खबर क्यों लगाई इस वजह से नाराज़ डाक्टर श्री मती गुप्ता ने आवेदक की भैंस का पीएम नहीं किया।