Translate

शनिवार, 19 जून 2021

बड़ामलहरा। गति अवरोधक पर रंग न होने से आये दिन हो रहे हादसे प्रशासन बेखबर।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। अनुविभाग के बड़ामलहरा - घुवारा मार्ग पर स्थित लिधौरा ग्राम में बरेठी तिराहा पर गति अवरोधक में रंग न होने से आये दिन दिन में ओर रात में राहगीर हादसों के शिकार हो रहे है और सबसे बड़ी विडंबना की बात तो ये है इस बात से अनुविभाग का प्रशासन बेखबर बेठा हुआ है  इस विषय को प्रकाश में लाते हुए ब्रजेन्द्र सिंह बुंदेला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लिधौरा ग्राम के बरेठी तिराहा पर दुर्घटना न हो इसलिए प्रशासन के द्वारा गति अवरोधक का निर्माण करवाया गया था लेकिन सड़क डामर की होने के कारण कई राहगीरो को सड़क पर बना गति अवरोधक नही दिखाई देता है और तेज रफ्तार में आ रहे वाहन अनियंत्रित हो जाते है और राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते है कई बार तो ऐसा होता है कई राहगीरो की दुर्घटना रात्रि में होती है और सुबह तक वो घायल अवस्था में घटना स्थान पर डले रहते है कई बार स्थानीय प्रशासन को दुरभाष के माध्यम से एवं लिखित मैं इस विषय की शिकायत की लेकिन आज तक गति अवरोधक पर रंग नही लगवाया गया  और आज दिनांक  तक राहगीर लगातार दुर्घटना के शिकार हो रहे है इस विषय पर अन्य ग्रामीणों का भी कहना है कि अगर प्रशासन के द्वारा इस समस्या का निदान नही होता है सड़क से शिकायत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी।