Translate

रविवार, 6 जून 2021

बाजना में कोरोना वेक्सीनेशन हुआ संपन्न, उत्साह के साथ लोंगो ने कराया टीकाकरण।

//सत्यम खरे,नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्र बाजना अंतर्गत बाजना हाई सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर आज कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया।

जिस के संबंध में सुपरवाइजर केबी शर्मा ने बताया कि आज शनिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया है जिस दौरान कुल 70 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

तो वहीं मढ़देवरा उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत बनाये गए केंद्र पर कुल 60 लोगों को टीकाकरण लगाया गया है।

एवं उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।