Translate

शनिवार, 5 जून 2021

बड़ामलहरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा टोली ने किया वृक्षारोपण।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़ामलहरा क्षेत्र के यूवाओ ने आज बड़ामलहरा नगर में वृक्षारोपण किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा क्षेत्र के यूवाओ ने बड़ामलहरा नगर में स्थित तहसील कार्यालय में आज वृक्षारोपण किया है एवं आसपास के रहवासियो को वृक्षों का मानव जीवन में कितना अधिक महत्त्व है इसके बारे में लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि अगर धरती पर वृक्ष ना होते तो मानव जीवन सम्भव नहीं था वृक्षों का मानव जीवन मानव संरचना से सीधा संबंध में इसीलिए हमे अपने जीवन काल में अधिक से अधिक मात्रा मे वृक्षारोपण करना चाहिए एवं सभी वृक्षों की भरपूर्ण सेवा करनी चाहिए अगर हम ऐसा नही करेंगे तो धरती पर मानव जीवन संभव ही नही होगा एवं पूरी युवा टोली ने शपथ  ली कि हम अपने जीवन काल में वनों को जंगलो को वृक्षों को  बिल्कुल भी नुकसान नही पहुचायेंगे ओर अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण व  वृक्षों की सेवा करेंगे  वृक्षारोपण कार्यक्रम में रामगोपाल यादव , शिवाजी राजा परमार , सुजान सिंह परमार , उदय यादव , इंद्रपाल सिंह ,गोविंद यादव , गोविंद सिंह ब्रजेश अहिरवार समेत आधा दर्जन युवा उपस्थित रहे।