Translate

रविवार, 6 जून 2021

रामटौरिया मे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

 घुवारा(छतरपुर)। रामटौरिया मे रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे पर से उतारा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ग्राम रामटौरिया के रहने वाले एक 19 वर्षीय गजेंद्र पिता मुलायम लोधी ने रविवार को दोपहर करीब 10:00 बजे अपने  चाचा के खेत पर  लगे आम के पेड़  पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

 उसे फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है 

मृतक के परिजन का कहना है कि घर से शाम को मंदिर में आरती के लिए निकला था और इसके बाद घर वापस नहीं आया और जब शाम के घर वापस नहीं आने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू कर दी

 पूरी रात खोजबीन करने के बाद कोई पता नहीं लगा और सुबह रात की तरह खोजबीन शुरू कर दी तो देखा  तो आम के पेड़ पर लटकता हुआ दिखाई दिया. और बड़े  परिजन ने पुलिस को सूचना दें मृतक लंबे समय से बीमार  था और इलाज भी नागपुर का चल रहा था.

अंदाजा लगाया जा रहा है युवक को पीड़ा अधिक होने के कारण आत्महत्य करने का कदम उठाया रामटौरिया  पुलिस चौकी प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा