Translate

रविवार, 6 जून 2021

खजुराहो व्यापारी संघ के द्वारा बनाए गए सोशल डिस्टेंस के गोले।

                                  

//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो व्यापारी संघ के द्वारा आज बाजार में  शासन की गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंस के गोले बनाए गए जिससे कि दुकान में आने वाले ग्राहकों के साथ दुकानदार और ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस बना रहे, इसके लिए आज व्यापारी संघ के सदस्यों ने मिलकर बाजार क्षेत्र में पहुंचकर कई दुकानों के सामने गोले बनाने का काम किया ।   

         इस अवसर पर खजुराहो व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश सोनी, उपाध्यक्ष पिंटू असाटी, सचिव गौरव अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष प्रवेंद्र अग्रवाल, सोम प्रकाश अग्रवाल उर्फ (सुम्मी सेठ), जानू खान, बंगलेश जैन, हीरालाल कुशवाहा ने उपस्थित रहकर गोले बनाने में विशेष तौर पर सहयोग प्रदान किया ।                                          राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो