Translate

रविवार, 6 जून 2021

बक्सवाहा के वन विभाग के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर।

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा के वार्ड नंबर एक अंतर्गत वन विभाग के सामने आज रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक चार पहिया वाहन छोटा हाथी की चपेट में आ गया. जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर समुदायिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ ललित उपाध्याय ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक का नाम मनोज लोधी निवासी ग्राम भडाटोर है. जिसकी हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।