//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र का हरदुआ ग्राम जो आदिवासी बाहुल्य गांव है. जो भौगोलिक परिदृश्य में जंगल से घिरा हुआ है,
जहां पर बदहाल शिक्षा व्यवस्था की कमान क्षेत्रीय युवा संभालने जा रहे हैं जिस के संदर्भ में आज शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय शिक्षित युवा अरविंद निषाद ने बताया कि हरदुआ में 2013-14 के समय तक संचालित प्राथमिक शाला को बंद कर दिया गया. जिसके पश्चात हरदुआ के विद्यार्थियों को शिक्षा अध्ययन के लिए कसेरा आना पड़ता था. लेकिन बीच में घने जंगल में जंगली जानवरों का खतरा होने के कारण कई विद्यार्थियों ने स्कूल आना बंद कर दिया।
अतः इस कारण से क्षेत्रीय शिक्षित युवाओं को चिन्हित करके हरदुआ में ही निशुल्क शिक्षा व्यवस्था के संचालन के लिए बैठक का आयोजन किया गया है।