Translate

बुधवार, 9 जून 2021

बक्सवाहा। नांदपोंद में सर्पदंश से शिक्षक की हुई मौत, थाना प्रभारी ने दी जानकारी।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम नांदपोंद में सर्पदंश से एक शिक्षक की मौत का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।

जानकारी देते हुए बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि नांदपोंद निवासी शिक्षक प्यारे लाल अहिरवार पिता कोटू अहिरवार उम्र 55 वर्ष है. जिन्हें रात्रि करीब 12:00 बजे सर्प ने काटा और उसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई है।

जिनके शव का बक्सवाहा में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अगर आप बक्सवाहा के निवासी हैं और Watsapp Group के माध्यम से तमाम खबरें प्राप्त करना चाहते हैं तो जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/Hw0rtUcqpYTHxgqjT3cuBQ