Translate

बुधवार, 30 जून 2021

VIDEO:- बक्सवाहा के हृदयपुर गांव में शिक्षा व्यवस्था की कमान संभालने का संकल्प लेते हुए क्षेत्रीय युवाओं ने ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल।

//आशीष चौरसिया// (8516843715)

बक्सवाहा(छतरपुर)। शैक्षणिक रूप से पिछड़े इलाकों में शैक्षणिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बक्सवाहा क्षेत्र के कुछ शिक्षित युवाओं के द्वारा सराहनीय कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

समाजसेवी अरविंद निषाद ने बताया कि हमारे द्वारा "गांव का, गांव के लिए एवं गांव के द्वारा" शिक्षा मॉडल को बढ़ावा देते हुए बच्चों की शैक्षणिक स्थिति सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिस के संदर्भ में आज हृदयपुर गांव में स्थानीय ग्राम वासियों के साथ एक चौपाल लगाई गई है जिसमें निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए 3 महिला शिक्षक जमुना बाई, धनबाद बाई एवं रेहिंदी बारेला को चिन्हित किया गया है. जो हृदयपुर ग्राम के बच्चों के लिए पाठशाला के माध्यम से शिक्षा प्रदान करेंगी।

जिस दौरान ग्राम चौपाल के समय छोटू बारेला, दिलीप बारेला, सुर सिंह बारेला, पप्पू बारेला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इसके पूर्व इन्हीं युवाओं के द्वारा बक्सवाहा क्षेत्र के हरदुआ गांव में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित कर सहमति बनाई गई थी जिस पर 1 जुलाई से कार्य शुरू किया जावेगा।