//रूपेश जैन, अक्षय जादू//
बाजना(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के बाजना थाना अंतर्गत रानीताल में सोमवार को पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई बाजना थाना प्रभारी निरीक्षक टीकाराम कुर्मी ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि अशोक लोधी पिता भन्नु लोधी निवासी रानीताल थाना बाजना ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि ग्राम के लक्ष्मण सिंह राज बहादुर सिंह अनिरुद्ध सिंह अशोक लोधी के निजी बोरबेल पर पानी भरने के लिए आये थे तो अशोक ने उनसे कहा कि पहले मुझे पानी भर लेने दो फिर आप पानी भर ले जिसको लेकर तीनो लोग गाली गलौच करने लगे जब उन्हे गाली देने के लिए रोका तो उन्होंने फरयादी के साथ मारपीट कर दी फरयादी ने बाजना थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है बाजना पुलिस ने फरयादी की रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण सिंह राज बहादुर सिंह अनिरुद्ध सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/21 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 294,323,451,506,34 के तहत मामला दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।