//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मौसम के सुहाने होने और मई जून के महीने में हुई बारिश के बाद जंगली जीव जंतु बाहर आने लगे हैं। बारिश के कारण हुई हरियाली से जहां जानवरों के लिए हरा चारा हो गया है तो वहीं जीव-जंतु भी आपस में अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं।
ऐसा ही एक नजारा छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील अंतर्गत ग्राम मछन्द्री में देखने को मिला है. जहां नाग और नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं तो वहीं नाग-नागिन के इस डांस को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने तो इस डांस का वीडियो भी बना लिया
नाग-नागिन का यह डांस कोई पल या दो पल का नहीं बल्कि काफी समय तक चलता रहा गांव के युवाओं ने इस रोमांचक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया अब यह विडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नाग नागिन की यह अटखेलियां काफी देर तक चलती रही लेकिन कुछ देर बाद दोनों ने अपने इस खेल को विराम देकर वापस खेतों के रास्ते चले गए इस घटना पर गांव के लोगों का अलग-अलग तर्क सामने आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये नाग और नागिन मानसून के इस सुहाने परिदृश्य का लाभ उठा रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों का प्रेम मिलाप हो रहा है इस प्रकार हर कोई इस दृश्य को देखकर अपनी अपनी सोच बयां की है।
विडियो यहां से सुने...👇