Translate

बुधवार, 30 जून 2021

VIDEO:- मध्यप्रदेश शासन में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे बक्सवाहा, नजदीकी ग्राम कसेरा ग्रामीणों के साथ ली बैठक।

//विनोद जैन,आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बुधवार को दोपहर के समय मध्यप्रदेश शासन में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह बक्सवाहा क्षेत्र के कसेरा ग्राम पहुंचे जहां पर पहुंचकर उन्होंने कंपनी के बारे में स्थानीय लोगों की राय जानी।

जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी के माध्यम से हमें रोजगार मिले एवं हमारे क्षेत्र का विकास हो इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी को संचालित होने के लिए जितने पेड़ काटे जाएंगे तो उनकी प्रतिपूर्ति भी कराई जाये।।

 तो वहीं ग्रामीणों की राय पर मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर क्षेत्रीय लोग कंपनी का समर्थन करते हैं तो निश्चित रूप से कंपनी कार्य शुरू करेंगी।

जिस दौरान विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी,उनके जीजा सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी सहित भाजपा मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि डायमंड प्रोजेक्ट के लिए कार्य कर रही कंपनी को पूर्ण रूप से स्थापित होने के लिए करीब 2.15 लाख पेड़ काटे जाएंगे. जिसके चलते एक तबका पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहा है तो वही दूसरा तबका कंपनी के समर्थन में स्वयं को रोजगार एवं क्षेत्र के विकास की मांग कर रहा है।

वीडियो यहां से देखें...👇

      बृजेन्द्र प्रताप सिंह, खनिज मंत्री मध्यप्रदेश शासन

खबर सहयोगी आशीष चौरसिया बक्सवाहा....