//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल द्वारा पटवारी संवर्ग की कई वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों को पूरा करने हेतु मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर तहसील बक्सवाहा के पटवारी दिनांक 02-8-2021 से 04-8-2021 तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, जिस के संबंध में आज समस्त पटवारियों ने तहसीलदार को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है।
इस मौके पर बक्सवाहा पटवारी संघ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र शिववंशी,दीपक खरे, सौरभ वैध, शैलेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद पांडे, वीरेंद्र प्रजापति, अरुण जाट, जितेंद्र कौशिक, अंकुर गुरु, रामेश्वर अहिरवार, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, कुमारी सरला सहित अन्य पटवारी मौके पर उपस्थित रहे।