//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। देशभर में आज जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती मनाई जा रही है। 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था। इस मौके पर बड़ामलहरा में विधायक कार्यालय में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं सहित कई नेताओं ने उन्हें नमन किया। सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। बही बड़ामलहरा भा जा पा की नीब कहे जाने वाले नाथूराम पन्या ने कहा कि, 'मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनके आदर्श देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने खुद को एक असाधारण विद्वान और बुद्धिजीवी के रूप में भी प्रतिष्ठित किया।' भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरजा प्रसाद पटेरिया ने कहा कि ' भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं।' मंच संचालन का कार्य सुनील अवस्थी ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान डाॅ. रमेश असाटी, सुनील अवस्थी,मानक शर्मा, राजेश शर्मा, जीत सिंह, मनोज यादव, देवशंकर शुक्ला, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।