//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश सरकार की सी एम हेल्पलाइन योजना कही कही वरदान साबित होती है तो कही कही उसी योजना मैं खाना पूर्ति करने के लिए कुछ अफसर अपने पद की गरिमा एवं सरकार के दिशा निर्देश भूल जाते है मामला छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुविभाग का है जहाँ सिचाई विभाग मैं एस डी ओ के पद पर पदस्थ श्री राम रावत ओर अनुविभाग की देवपुर ग्राम पंचायत के किशान शंकर शर्मा की बातचीत का ऑडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वयरआल हो रहा है जिसमें सिचाई विभाग के एस डी ओ श्री राम रावत किशान से गंदी गालियों का प्रयोग करते नजर आ रहे है जब नव भारत भोपाल की टीम ने किशान शंकर शर्मा पिता मथुरारे शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी देवपुर से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे ग्राम से निकली हुई नहर पिछले कई महीनो से अव्यवस्थित पड़ी हुई है जिसको व्यवस्थित करने के के लिए सिचाई विभाग में कई बार अधिकारियों को जानकारी भी दी लेकिन कभी सिचाई विभाग के कर्मचारी नहर देखने को तक नही गए जब किशान शंकर शर्मा के द्वारा सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई और शिकायत तीसरी स्टेज तक पहुच गई तो सिचाई विभाग के एस डी ओ श्री राम रावत शिकायत बापिस कराने के लिए दबाब बनाने लगे जब शिकायत बापिस नही ली गई तो एक दिन फोन लगाकर सिचाई विभाग के एस डी ओ श्री राम रावत फोन लगाकर गाली गलौच करने लगे एवं धमकाने लगे लेकिन उसके बाद भी शिकायत किशान ने शिकायत बापिस नही ली गाली गलौच की किशान के द्वारा रेकॉर्डिंग करने के बाद सोशल मीडिया पर वयरआल की गई यही ऑडियो रेकॉर्डिंग पूरे क्षेत्र में अभी चर्चा का विषय बनी हुई है एवं किशान नेताओ का कहना है सिचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से एस डी ओ श्री राम रावत की शिकायत की जाएगी एवं कार्यवाही की मांग की जाएगी।