Translate

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

कसेरा में आग लगने से एक महिला की हुई मौत।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के कसेरा में एक महिला को आग लगने से मौत का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।

जिसके संबंध में आज बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री आशुतोष श्रोत्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि कसेरा निवासी मृतिका लक्ष्मी लोधी पति बोटू लोधी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कसेरा है।

जिसकी आग में जलने से मौत हुई है. जिसका बक्सवाहा थाने में मर्ग क्रमांक 54/21 है।

तथा मृतका के शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. एवं जांच की जा रही है।