Translate

रविवार, 11 जुलाई 2021

बिलहरा नगर परिषद् में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।



बिलहरा(सागर)। शनिवार के दिन बिलहरा नगर परिषद् में अतिक्रमण हटाने की संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई.. मैन बस स्टैंड पर सरकारी जगहों पर कई दुकानदारों ने अपना कब्जा कर अपनी दुकाने जमा रखी थी नगर परिषद् द्वारा कई बार इनको टपरे हटाने की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन दुकानदार टपरे हटाने का नाम नहीं ले रहे थे शनिवार के दिन नगर परिषद् सीएमओ राजेश खटीक ने अपनी टीम एवं राजस्व विभाग , पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टपरे हटाने की कार्यवाही की गई.. जिसमें शनिवार के दिन 1-2 टपरे को प्रशासन ने हटा दिया टपरे उठाने पर दुकानदारों के चिहरो पर गुस्सा जमकर देखा गया..नगर   प्रशासन ने  सभी को चेतावनी दी की सभी अपने टपरे जल्द ही हटा ले अन्यथा जेसीबी से उखाड़ फेंक दिया जायेगा...!!