Translate

शनिवार, 3 जुलाई 2021

घुवारा। 19 वर्षीय युवक लापता तलाश में जुटी पुलिस।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। भगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवीन फुटवारी बरेला से बड़ामलहरा शासकीय कॉलेज गया 19 वर्षीय छात्र लापता हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा पुलिस थाना में नवीन फुटवारी बरेला निवासी लखनलाल पटेरिया ने आज थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई उसका 19 वर्षीय लड़का सत्यम उर्फ बिट्टू पटेरिया एक जुलाई को सुबह ग्यारह बजे अपने दोस्त अशोक रजक, विशाल नामदेव, जितेंद्र लोधी के साथ बड़ामलहरा कॉलेज गया था जो लौटकर घर वापस नहीं गया।

उनके दोस्त रिश्तेदारी व जान पहचान वालों के यहां तलाशने पर मालूम नहीं लग रहा है। उसका मोबाइल भी बंद है थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर गुम इंसान प्रकरण पंजीबद्ध कर गुमशुदा छात्र की तलाश प्रारंभ कर दी।