Translate

शनिवार, 3 जुलाई 2021

घुवारा। तेज रफ्तार पिकप ने स्कूली बच्चे को मारी टक्कर , बच्चे की मौत।

//मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के भगवा थाना क्षेत्र में  शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकप ने एक स्कूली बच्चे को टक्कर मार दी जिससे इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 12 बजे भगवा थाना क्षेत्र के लिधौरा ग्राम के कुँवरपुरा तिगैला के पास बड़ामलहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने 11 वर्षीय स्कूली बच्चे को रौंद दिया ग्रामीणों के अनुसार राज पिता महिपाल सिंह उम्र 11 वर्ष निवासी गोरा तहसील राजनगर जिला छतरपुर अपने मामा पप्पू राजा के यहाँ लिधौरा में छुट्टियां मनाने आया था शुक्रवार की दोपहर 12 बजे घर के बाहर वो साइकिल चला रहा था तभी बड़ामलहरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकप up 95 T 10 38 नंबर की पिकप ने बच्चे को टक्कर मार दी जिससे बच्चा घायल हो गया उसके बाद मौके पर खड़े लोगो ने पिकप चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन पिकप चालक ने मौके पर पिकप खड़ी का न करके पिकप को ओर तेज रफ्तार में भगाकर भगवा थाना परिषर में खड़ी कर चालक भगवा थाना परिषर से भाग थाना परिषर में बाहर एक भी कर्मचारी न होने की बजह से पिकप चालक कुछ ही दूर में बहुत दूर भाग निकला घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया ग्रामीणों के अनुसार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 7 बजे बच्चे की मौत हो चुकी थी मृतक बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर थाना परिषर में बाहर एक भी स्टाप का कर्मचारी होता तो शायद आज पिकप चालक सलाखों के अंदर होता लेकिन ये घटना दर्शाती आजकल थानों की पुलिस कितनी सक्रिय है इन दिनों  क्षेत्र में यही चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर पिकप चालक थाना परिषर में पिकप खड़ी कर कैसे भाग गया।