ब्यूरो छतरपुर। जिला अस्पताल में आज गर्भवती महिला श्रीमती अंजू कुशवाहा ने कोविड टीका लगवाया। अंजू ने बताया कि टीकाकरण के पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने जिले की महिलाओं से अपील की है कि वो भी कोविड टीकाकरण करा लें। इससे महिला और उसका बच्चा दोनों कोविड से सुरक्षित रहेंगे।
इस व्यवस्था के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है एवं एएनएम श्रीमती माया अहिरवार, डीपीएचएनओ श्रीमती प्रभा चौरसिया एवं सत्यम तिवारी का भी आभार व्यक्त किया है जिनके द्वारा सुव्यवस्थित प्रक्रिया से उनका टीकाकरण हुआ। टीकाकरण उपरांत उन्हें बरतने वाली जरूरी सावधानी के बारे में बताया गया।