Translate

शनिवार, 31 जुलाई 2021

VIDEO:- 05 दिवसीय साईकिल यात्रा का बक्सवाहा में वृक्ष लगाकर किया समापन।

//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्स्वाहा के जंगल को कटने से बचाने व बक्स्वाहा के जंगलों में मिले पाषाण कालीन शैल चित्रों को तुरंत संरक्षित कर उन्हें विश्व स्मारक घोषित कराने के उद्देश्य बक्सवाहा जंगल बचाओ आंदोलन के बैनर तले छतरपुर से बक्सवाहा तक पांच दिवसीय साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी जिसका आज समापन हो गया है।

जिस बीच बक्स्वाहा जंगल बचाओ आंदोलन के प्रवक्ता अमित भटनागर ने बताया कि हीरा खनन प्रभावित गांव शाहपुरा, वीरामपुरा, तेरियामार, कसेरा में अधिकतर लोग ने यात्रा का स्वागत किया और जंगल बचाने के पक्ष में खड़े हुए। वही कंपनी समर्थित कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए।



साइकिल यात्रा के अंतिम दिवस अमित भटनाकर, भोपाल के शरद सिंह कुमरे, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश यादव, बिहार से पर्यावरण बचाओ अभियान के कोर कमेटी सदस्य चंदन यादव सहित साइकल यात्री सहभागी रहे।